फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   First place in the dance group at the state level, students were honored in the school

Rewari News: नृत्य समूह में राज्य स्तर पर पाया प्रथम स्थान, स्कूल में छात्राएं सम्मानित हुईं

Fri, 28 Nov 2025 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
First place in the dance group at the state level, students were honored in the school
प्रथम स्थान मिलने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। शहीद रविंद्र कुमार पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास के विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस में बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्यस्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय में विजेता छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्राचार्य शोभा रानी भारद्वाज ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत टैलेंट सर्च प्रोग्राम का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई थी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास ने ग्रुप डांस में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि गणित प्राध्यापिका किरण यादव के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुति दी थी। इस अवसर पर सरपंच महेश कुमार, पूर्व सरपंच गजराज सिंह, सुनील कुमार, एसएमसी प्रधान सुमन, हेडमास्टर लालचंद, सतीश कुमार, मुकेश कुमार, उर्मिला यादव, डेजी, सुमन यादव और इंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed