फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   firing on police

पुलिस पर बरसाईं दनादन गोलियां

Tue, 23 Dec 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Tue, 23 Dec 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन

अपराध अनुसंधान शाखा पुलिस ने सोमवार को भिवाड़ी नाके पर एक ट्रक को जब्त कर 25 गायों को मुक्त कराया है। ट्रक को रुकवाते समय गा ेतस्कराें ने पुलिस पर फायर भी किए। पुलिस से घिरा देख गा ेतस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर गायों को मुक्त कराया। सभी पशुआें को जाटूसाना स्थित गोशाला में भिजवा दिया।

विज्ञापन


एएसआई हंसराज ने बताया कि रविवार की रात सीआईए-2 टीम को सूचना मिली कि धारूहेड़ा से होते हुए राजस्थान की ओर से एक ट्रक में पशुआें को लाद कर वध के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस ने भिवाड़ी बाईपास के निकट नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी थी। सोमवार अल सुबह पुलिस ने एक ट्रक चालक को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। ट्रक रुकते ही उसमें सवार आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाते हुए जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


दोनों स्थानाें पर लगे नाकाें के चलते गोतस्कर घिर गए तथा बाद में कोहरे का लाभ उठा कर ट्रक को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। ट्रक में 20 गायें, तीन बछिया व दो बछड़ों को भरा हुआ था। पुलिस ने सभी गोवंश को मुक्त करा ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियाें पर पहले भी हुए हमले
गो तस्कर मौका पाकर पुलिस टीम पर हमला कर देते हैं। इस साल गो- तस्कराें की ओर से छह बार हमले किए जा चुके हैं। इनमें दो बार फायरिंग करना भी शामिल हैं। इतना ही नहीं गो तस्कर अपने बचाव के लिए पत्थरबाजी करने से भी नहीं चूकते। सोमवार को जब्त किए गए ट्रक में भी काफी संख्या पत्थर मिले थे। गो तस्कर पूरी योजना के साथ पुलिस टीम पर हमला करते हैं। सर्दियाें में खासतौर से कोहरे के समय वह अधिक सक्रिय होते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed