{"_id":"673d90c8dd190446560cf757","slug":"fire-broke-out-in-rewari-civil-hospital-causing-panic-among-patients-smoke-filled-gynecology-department-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी; गायनी विभाग में हुआ धुआं-धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी; गायनी विभाग में हुआ धुआं-धुआं
Wed, 20 Nov 2024 01:03 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:03 PM IST
सार
रेवाड़ी में आग की घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आगजनी की यह घटना अस्पताल के गायनी विभाग में हुई, जहां धुआं भर जाने के कारण मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट बनी आग की वजह
आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया गया है कि अस्पताल में बिजली की तारें काफी पुरानी हो चुकी थीं, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।
दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए आग पर काबू पाया गया। अस्पताल प्रशासन और दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन