फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire broke out in hardware shop in Rewari six fire tenders brought it under control after two hours

आग बुझाने में छूटा पसीना: रेवाड़ी में हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, छह फायर टेंडर ने दो घंटे बाद पाया काबू

Mon, 09 Dec 2024 10:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Dec 2024 10:11 PM IST
सार

रेवाड़ी स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में सोमवार शाम को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग को बुझाने के लिए छह फायर टेंडर पहुंचे थे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Fire broke out in hardware shop in Rewari six fire tenders brought it under control after two hours
दुकान में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड स्थित अमनगनी सोसायटी के पास ऐके मेगा मार्ट में सोमवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। काले धुएं का गुबार आसपास के इलाके में छा गया। दुकान में पेंट, हार्डवेयर, सैनिटरी व इलेक्ट्रिक का सामान था, जिससे आग ज्यादा भड़क गई। 

विज्ञापन


आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची। मगर फिर भी आग को काबू पाने में करीब 2 घंटे के आसपास का समय लग गया। फायर कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, राहत की बात यह है की जान माल की हानि नहीं हुई है, मगर दुकानदार को लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग किन कारणों की वजह से लगी है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट भी कारण बताया जा रहा है। यह अभी जांच का विषय है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम करीब साढ़े 5:30 के आसपास दुकान में से धुआं निकलने लगा। दुकान में कार्य करने वाले लोग बाहर की ओर भागने लगे। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। फायर ब्रिगेड को करीब 5 बजकर 33 पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के करीब 10 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी वाहन पर पहुंच गई थी। पहले फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची थी। मगर वह आग बुझाने में नाकामयाब रहीं। उसके बाद फायर ब्रिगेड की करीब छह गाड़ियां वहां पर पहुंची। तब जाकर 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी संजय ढिल्लों ने बताया कि आग लगने की सूचना विभाग को शाम 5 बजकर 33 मिनट पर लगी थी। करीब 5 से 7 मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। उसके बाद जरूरत पड़ने पर अन्य गाड़ियों को भी भेजा गया था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed