फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire broke out at car showroom in Rewari

रेवाड़ी: वर्कशॉप में शार्ट-सर्किट से लगी आग में 4 कार जलकर नष्ट, दमकलकर्मियों ने पांच घंटे में आग पर पाया काबू

Tue, 19 Apr 2022 02:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 02:20 PM IST
सार

हादसे में वर्कशॉप के अंदर खड़ी की गई 3 कार और एक बाहर खड़ी कार जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा बाहर खड़ी पांच अन्य कारों में भी काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
Fire broke out at car showroom in Rewari
रेवाड़ी में कार शोरूम में लगी आग से जली कारें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड पर फीदेड़ी मोड़ के पास सोमवार की देर रात को एक कार के वर्कशॉप में आग लग गई। इससे 4 कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। घटना में शोरूम परिसर में खड़ी पांच अन्य कारों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन

 

धारूहेड़ा निवासी अभिजीत सिंह ने लगभग 10 दिन पहले ही शहर के दिल्ली रोड स्थित रिदम कार वर्कशॉप का शुभारंभ किया था। शोरूम में अभी काम ही चल रहा था कि रविवार की रात को करीब साढ़े 10 बजे आग लग गई। माना जा रहा है कि आग शार्ट-सर्किट की वजह से लगी। काम चलने की वजह से वर्कशॉप में कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन

 

इसी बीच यहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने जब वर्कशॉप में आग लगी देखी तो इसकी जानकारी पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग को भी दी। सूचना मिलने के बाद रात करीब 11 बजे दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिए। दमकल कर्मियों के प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया और आग लगातार तेज होती गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद दमकल की एक और गाड़ी मौके पर बुलाई गई। इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल केंद्र से तीन अन्य और गाड़ियों मौके पर पहुंची और करीब सवा 11 बजे से शुरू किए गए प्रयास के बाद सुबह लगभग पौने चार बजे तक तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

 

हादसे में वर्कशॉप के अंदर खड़ी की गई 3 कार और एक बाहर खड़ी कार जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा बाहर खड़ी पांच अन्य कारों में भी काफी नुकसान पहुंचा है। उधर, वर्कशाप के मालिक अभिजीत ने बताया कि आग लगने से 4 कारें भी जलकर नष्ट हो गई हैं, जबकि 5 को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। आग के कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन स्पष्ट कारण जांच के बाद ही पता लग पाएगा। अभी आग में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


 


शोरूम संचालक ने आग बुझाने के अग्निशमन उपक्रम लगा रखे थे। देर रात होने के कारण उनको चलाने वाला कोई नहीं था। इससे आग और भड़क गई थी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने पांच घंटे की मशक्कत पर आग पर काबू पाया।  -सज्जन सांगवान, दमकल केंद्र अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed