फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fights elections with BJP-Congress nexus: Ashok Tanwar

भाजपा- कांग्रेस सांठगांठ के साथ लड़ती है चुनाव: अशोक तंवर

Mon, 29 Nov 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fights elections with BJP-Congress nexus: Ashok Tanwar
तृणमूल कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करते पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर। - फोटो : Rewari
फोटो संख्या: 13
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस सांठगांठ के साथ लड़ती है चुनाव: अशोक तंवर
-रेवाड़ी में पूर्व सांसद ने किया तृणमूल कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पूर्व सांसद व टीएमसी नेता डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का यह प्रदेश में पहला कार्यालय है। जल्द ही पूरे प्रदेश में पार्टी के कार्यालय खोले जाएंगे। इसके अलावा कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएंगा। पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने रविवार को एनएच आठ स्थित प्लेटिनियम विला साल्हावास में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के उपरांत कहीं।
टीएमसी नेता नवीन अरोड़ा ने पुष्प गुच्छ देकर डॉ. अशोक तंवर का स्वागत किया। अशोक तंवर ने बताया कि इस कार्यालय के माध्यम से रेवाड़ी व बावल की जनता की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा और साथ ही संगठन का विस्तार भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में एकमात्र विकल्प है जो ममता दीदी है। भाजपा की सरकार को निरंकुश सरकार बताते हुए कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका हैं। भाजपा में भ्रष्टाचार व दुराचार व्याप्त है। तृणमूल कांग्रेस जनता को देश में एक मजबूत पार्टी विकल्प के रूप में दिखाई दे रही है। आगामी चुनाव में जनता देशभर में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी हैं। पूर्व सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने ही कांग्रेस पार्टी को जीरो से हीरो बनाया था। भाजपा व कांग्रेस आपस मे मिले हुए हैं। एक ही थाली में बैठ कर खाते है व एक दूसरे को बचाने में लगे हुए हैं। तृणमूल कांग्रेस अब हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में अकेले दम पर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने तीन कृषि बिलों पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 700 लोगों की शहादत लेकर कानून वापस लेने का निर्णय किया है। 29 नवंबर को वे इसे संसद में निरस्त करें वह स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करें तथा एमएसपी पर कानून बनाएं। इस अवसर पर टीएमसी नेता नवीन अरोड़ा, विकास यादव, चिंटू कटारिया, अंकित गुप्ता, सूरजभान, हर्षित भाटिया, आनंद सिंह, सुनील गढ़वाली, अमित, संजीव दुआ, महिपाल खटाना, हवा सिंह खटाना, बीर सिंह, हर्षदीप, नीरज, जीत व गौतम तनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed