{"_id":"6b04854dd67c3522980a25dc","slug":"festivals-have-passed-yet-the-mobile-lab-van-has-not-become-operational-rewari-news-c-198-1-rew1003-249151-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: त्योहार बीते, नहीं हुआ मोबाइल लैब वैन का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: त्योहार बीते, नहीं हुआ मोबाइल लैब वैन का संचालन
Mon, 23 Nov 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में खड़ी मोबाइल लैब वैन। संवाद
रेवाड़ी। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए जिस मोबाइल लैब वैन को बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय होना था, वह दिवाली समेत अन्य त्योहार बीतने के बाद भी नागरिक अस्पताल परिसर से बाहर नहीं निकल पाई है। जबकि छह लाख रुपये से इस वैन की मरम्मत की गई थी। इसके संचालन के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया था।
इसके बाद भी खाद्य सुरक्षा विभाग मोबाइल लैब वैन का नियमित संचालन शुरू नहीं कर पाया। ऐसे में त्योहारों के दौरान मिलावट की जांच को लेकर बनाई गई योजना कागजों तक ही सिमटकर रह गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस मोबाइल लैब वैन को फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स नाम दिया गया है।
इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की जांच की सुविधा को प्रयोगशालाओं से निकालकर सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है। योजना के तहत वैन को शहर के मुख्य बाजारों, थोक मंडियों, बस स्टैंड, मेलों, स्कूल-कॉलेजों और अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भेजा जाना था।
विज्ञापन
यहां आम नागरिक भी अपने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की प्राथमिक जांच करा सकते थे। वैन में उपलब्ध उपकरणों के माध्यम से दूध, मावा, मिठाई, घी, खाद्य तेल, मसाले, पानी और अन्य रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं में सामान्य मिलावट की मौके पर जांच करने की सुविधा है।
इससे उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के बारे में शुरुआती जानकारी मिल सकती है। जांच में संदिग्ध सामग्री मिलने पर विभाग नियमानुसार उसका नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच करा सकता है।
धरी रह गईं तैयारियां, अस्पताल से बाहर नहीं निकली मोबाइल लैब वैन
मोबाइल लैब वैन लंबे समय से नागरिक अस्पताल परिसर में खड़ी थी। इसके संचालन में आ रही तकनीकी कमियों को दूर करने और मरम्मत के लिए विभाग ने करीब छह लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद वैन को चलाने के लिए एक चालक, फूड एनालिस्ट और लैब अटेंडेंट की व्यवस्था की जानी थी। कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद वैन को फील्ड में उतारने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई।
प्रदेश में पांच मोबाइल लैब वैन तैनात
खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हरियाणा में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की ओर से पांच मोबाइल फूड सेफ्टी वैन उपलब्ध कराई गई हैं। इन्हें बाजारों, बस स्टैंड और शैक्षणिक संस्थानों में रोटेशन के आधार पर संचालित करने की योजना है। ऐसे में रेवाड़ी में उपलब्ध वैन का नियमित संचालन नहीं होना व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अब जरूरत है कि विभाग इसके संचालन की तारीख निर्धारित कर नियमित जांच अभियान शुरू करे, ताकि उपभोक्ताओं को इस सुविधा का वास्तविक लाभ मिल सके।
--
वर्जन:
मोबाइल लैब वैन के संचालन के लिए संबंधित कर्मचारियों की ट्रेनिंग पूरी कराई जा चुकी है, लेकिन अभी तक आवश्यक स्टाफ उपलब्ध नहीं हो पाया है। इसके चलते वैन को नागरिक अस्पताल परिसर में खड़ा किया गया है। कर्मचारियों की उपलब्धता के बाद ही वैन का नियमित संचालन शुरू हो सकेगा।-डॉ. संदीप कुमार, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी।