फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Female students were informed about the academic arrangements and available facilities.

Rewari News: छात्राओं को दी शैक्षणिक व्यवस्था व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी

Wed, 16 Sep 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 16 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Female students were informed about the academic arrangements and available facilities.
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बैठे शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, नई शिक्षा नीति, विषय चयन और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने की। उन्होंने नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेकर चुनौतियों का सामना करने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार रहे, जबकि मंच संचालन डॉ. सुनीता यादव ने किया। छात्राओं को एनईपी-2020 के प्रावधानों, मेजर एवं माइनर विषयों के चयन तथा परीक्षा संबंधी नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। सुनील कुमार ने टाइम-टेबल और शैक्षणिक गतिविधियों, जबकि संदीप कुमार ने पुस्तकालय, पुस्तक निर्गमन प्रक्रिया एवं ऑनलाइन संसाधनों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल वार्डन डॉ. सुनीता यादव ने छात्रावास की सुविधाओं और नियमों से अवगत कराया। इंटरनल कंप्लेंट कमेटी की कन्वीनर डॉ. रीना ने शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी दी। कल्चरल इंचार्ज डॉ. राजेश ने सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्राओं की सहभागिता के बारे में बताया। अंत में छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। डॉ. जयश्री ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed