फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers should apply to get nano urea sprayed for Rs 100: DC

किसान 100 रुपये में नैनो यूरिया स्प्रे करवाने के लिए करें आवेदन : डीसी

Sun, 28 Jan 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers should apply to get nano urea sprayed for Rs 100: DC
रेवाड़ी। रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार किसानों को आधी कीमत पर नैनो तरल यूरिया देगी। सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 है।
विज्ञापन

डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कीम के तहत नैनो की बोतल 100 रुपये में दी जाएगी व बाकी खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इतना ही नहीं खेत में ड्रोन व अन्य माध्यम से छिड़काव का प्रबंध भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के ज्यादा प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता में गिरावट आती है। फसल व सब्जियों में इसका प्रभाव आता है नाइट्रोजन युक्त उर्वरक मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को कम करते हैं यह पीएच व पोटेशियम उर्वरक पोषक तत्वों के संतुलन को बिगाड़ देते हैं उन्होंने बताया कि नाइट्रोजन ऑक्साइड जो अन्य वायुमंडलीय गैसों के साथ मिलकर इसमें योगदान करते हैं इससे वायु प्रदूषण भी होता है। उन्होंने बताया कि किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के पंजीकरण विवरण के साथ ही पोर्टल पर भी नैनो यूरिया के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed