फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   farmer protest on khera border

खेड़ा बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लगातार मिल रहा समर्थन

Wed, 03 Mar 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
farmer protest on khera border
रेवाड़ी। धरने पर बैठे किसान। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर 80 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देने के लिए विभिन्न जिलों के किसान पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही लोक कलाकारों द्वारा कृषि कानूनों से होने वाले नुकसानों के बारे में गीतों के माध्यम से बता रहे हैं। वहीं बावल चौरासी के किसान भी रोजाना रोस्टर के हिसाब के धरनास्थल पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए दिल्ली कूच कर रहे राजस्थान के किसानों को हरियाणा पुलिस ने 13 दिसंबर को हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर रोक दिया था। उसके बाद से सैकड़ों किसान यहीं पर धरना दे रहे हैं। खेड़ा बॉर्डर पड़ाव का नेतृत्व स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र यादव द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

-क्रांति कभी मरती नहीं : महलावत
मंगलवार को आमसभा को संबोधित करते हुुए भाकियू के प्रदेश सचिव रामकिशन महलावत ने कहा कि क्रांति कभी मरती नहीं है। किसान आंदोलन एक ऐतिहासिक आंदोलन है। जब-जब इस आंदोलन की थकने, ठहरने और टूटने की चर्चा होती है, तब-तब यह नए स्वरूप में आगे बढ़ता है और फैलता गया है। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी को मारा जा सकता है, क्रांति को नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सभा को इन नेताओं ने किया संबोधित
आमसभा को संबोधित करने वालों में रेशम सिंह, काला मंडार, अनमोल सिंह जोशन, सुखमंदर सिंह सरपंच, हरनाथ सिंह बुट्टर, हरगोबिंद सिंह, हरजीत सिंह ढिल्लो, किशन कुमार, ममता परनामी, भगत सिंह पूनिया, ईशा शर्मा, मा. रघुवीर सिंह, ज्ञानी राजवीर सिंह, संदीप, नवीन, मो. फजरू मेवाती, गोपीचंद गुर्जर व हारून खान सहित अन्य शामिल रहे। आमसभा का संचालन डॉ. संजय माधव द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed