फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmer murdered...body thrown in a canal 9 km away

Rewari News: किसान की हत्या...शव 9 किमी दूर नहर में फेंका

Sun, 01 Jun 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmer murdered...body thrown in a canal 9 km away
फोटो : 8लाल सिंह। फाइल फोटो - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। जिले के गांव संगवाड़ी में बीती रात किसी भारी वस्तु से सिर पर हमला कर 45 वर्षीय किसान लाल सिंह की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने घर में हत्या करने के बाद शव 9 किलोमीटर दूर ले जाकर जेएलएन नहर में फेंक दिया। शनिवार की सुबह नहर में किसान का शव पाया गया।
शनिवार की सुबह जेएलएन नहर के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने नहर में शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाया। मृतक की पहचान संगवाड़ी निवासी लाल सिंह (45) के रूप में हुई।
विज्ञापन

लालसिंह के सिर पर चोट के गंभीर निशान थे। उसके हाथ-पैर बिजली की तार से बांधे हुए थे। पुलिस टीम लाल सिंह के घर पर पहुंची तो घर पर ताला लगा मिला। जांच में वहां खून के निशान पाए गए। जिस रास्ते से लाल सिंह का शव ले जाया गया था, उस पर भी खून के धब्बे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस ने आशंका जताई है कि हमलावरों ने घर पर लाल सिंह की हत्या करने के बाद शव ले जाकर नहर में फेंक दिया होगा। बताया जा रहा है कि घटना के समय लाल सिंह घर पर अकेला था।
लाल सिंह की हत्या गांव संगवाड़ी में हुई थी। ऐसे में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले को कसोला थाना पुलिस को सौंप दिया है। कसोला थाना पुलिस ने मृतक के बड़े भाई दल सिंह की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या क्यों की गई, इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया और साक्ष्य जुटाए। अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।
जांच अधिकारी प्रविंदर कुमार का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed