फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Explained the importance of inclusive development

Rewari News: समावेशी विकास का बताया महत्व

Fri, 14 Feb 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 14 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Explained the importance of inclusive development
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की तरफ से ‘समावेशी विकास और विकसित भारत’ विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में मुख्य वक्ता जेएनयू के प्रो. शक्ति कुमार रहे। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण के लिए समावेशी विकास पर जोर दिया गया।
विभाग के शैक्षिक समन्वयक डॉ. देविंद्र सिंह ने प्रो. शक्ति कुमार का परिचय दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. विकास बत्रा ने प्रो. शक्ति कुमार का स्वागत किया। मुख्य वक्ता प्रो. शक्ति कुमार ने अपने विस्तार व्याख्यान में विकसित भारत के निर्माण के लिए समावेशी विकास के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रति व्यक्ति आय, मानव विकास सूचकांक, आय की समानता आदि की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया और विकसित भारत बनाने में इनकी भूमिका और महत्व पर चर्चा की। उन्होंने विकसित भारत बनाने में कौन-कौन से मापदंड की जरूरत है इस पर विस्तार से समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समावेशी विकास और विकसित भारत 2047 में बॉटम अप और बॉटम डाउन नीति और भारत पर निजी केंद्रित योजना के प्रभाव तथा भारत के बारे में छात्रों को बताया। उन्होंने अपने विस्तार व्याख्यान में विकसित भारत के निर्माण में भारत के नागरिकों द्वारा किये गए कार्यों की भूमिका और महत्व का उल्लेख किया।

अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. सतीश कुमार ने धन्यवाद् प्रस्ताव में डॉ. शक्ति कुमार का और वहां मौजूद सभी का आभार किया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. पवन कुमार अर्थशास्त्र विभाग, सामाजिक कार्य व राजनीति विज्ञान के छात्र तथा अर्थशास्त्र विभाग से शोधार्थी, मोना, चित्रा, अनु, अंजलि, ज्योति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed