{"_id":"68f1333f7d24cf2a0e00c639","slug":"electronics-market-buzzes-during-the-festive-season-rewari-news-c-198-1-fth1001-227576-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक बाजार गुलजार
Thu, 16 Oct 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 4सर्कुलर रोड पर टीवी की दुकान। संवाद
रेवाड़ी। धनतेरस और दीपावली को लेकर इलेक्ट्रानिक बाजारों में जबरदस्त उत्साह है। आकर्षक आफर, जीएसटी में कमी और उपहार योजनाओं के चलते टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य स्मार्ट अप्लायंसेज की बिक्री पिछले साल की तुलना में बढ़ी है। इसके अलावा लोग मोबाइल फोन और किचन के उपकरण खरीद रहे हैं।
इस बार ग्राहकों का आकर्षण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित इलेक्ट्रानिक सामान हैं जो न केवल ऊर्जा की बचत करते हैं बल्कि उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को समझकर उनके अनुरूप काम करते हैं। व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन खरीदारी का चलन जरूर बढ़ा है, लेकिन त्योहारी सीजननें लोग दुकानों से सामान लेना पसंद कर रहे हैं।
व्यापारी सुधीर सैनी, राजेश यादव और विजेंद्र सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रानिक बाजारों की रौनक अभी और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से ग्राहकों को डबल फायदा मिल रहा है। अनुमान है कि आने वाले एक दो दिनों में इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में रिकॉर्ड स्तर की बिक्री होगी।
विज्ञापन
दीपावली और धनतेरस पर लोग पहले से ही अपनी बुकिंग करवा रहे हैं ताकि आखिरी वक्त में भीड़भाड़ से बच सकें और वे समय पर अपने पसंदीदा सामान की डिलीवरी प्राप्त कर सकें। दुकानदार भी ग्राहकों की इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए बुकिंग पर विशेष छूट और गिफ्ट्स दे रहे हैं।
--
आम लोगों को मिला जीएसटी छूट का तोहफा
इलेक्ट्रानिक कारोबारी संजय बंसल, विकास कुमार, शिवम कुमार, सचिन गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से दी गई जीएसटी छूट आमजन के लिए एक बड़ा तोहफा है। इस फैसले से ग्राहकों को सीधा लाभ मिल रहा है और बाजार में खरीदारी का उत्साह बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन से ठीक पहले मिली इस राहत ने उपभोक्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है। विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर 5 से 10 हजार रुपये तक की बचत उपभोक्ताओं को हो रही है, जिससे बिक्री में भी इजाफा देखने को मिल रहा है।