फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Electricity Corporation's claims fail, people are troubled by power cuts

Rewari News: बिजली निगम के दावे फेल, कट से लोग रहे परेशान

Sat, 18 Oct 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation's claims fail, people are troubled by power cuts
रेवाड़ी। धनतेरस जैसे त्योहार पर भी लोग बिजली कटौती से परेशान रहे। शनिवार को शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की दीपोत्सव की तैयारियां प्रभावित हुईं। भाड़ावास और रामपुरा पावर सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर से सप्लाई ठप रही, जबकि कुतुबपुर, मॉडल टाउन और सर्कुलर रोड इलाके में सुबह से ही बिजली नहीं थी। बिजली गुल होने से घरों में पूजा-सज्जा का काम अटक गया और बाजारों में भी कारोबार पर असर पड़ा। परेशान उपभोक्ता सोशल मीडिया पर बिजली मंत्री और निगम अधिकारियों को टैग कर शिकायतें दर्ज कराते रहे। निगम अधिकारियों का कहना है कि 220 केवी पावर हाउस में तकनीकी खराबी के कारण दिक्कत आई थी। कुतुबपुर फीडर में फॉल्ट खोजने के लिए टीमें लगी थी। बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed