{"_id":"57e6c54e4f1c1b3076a8355b","slug":"election-punch-rewari-administration-voting-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 वार्ड पंचों के लिए आज मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 वार्ड पंचों के लिए आज मतदान
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ग्राम पंचायत के रिक्त 48 पदों के लिए रविवार को उपचुनाव होंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक पंच पद के लिए मतदान होगा । जिले में नौ पंचायतों के 12 वार्डों के पंच पदों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। 14 सितंबर को नामांकन की अंतिम तिथि तक अधिकांश वार्डों में एक-एक ही नामांकन आए थे।
16 सितंबर को नाम वापसी के दिन जिन वार्डों में एक-एक नामांकन आए तथा कुछ बनी सहमति के बाद 28 वार्डों में निर्विरोध पंच चुन लिए गए। इसके अलावा आठ वार्डों में कोई नामांकन नहीं आया जिसके कारण इन वार्डों में अब दोबारा से उपचुनाव कराना होगा। शेष 12 वार्डों के लिए रविवार को मतदान होगा। शनिवार को मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण पश्चात संबंधित खंड कार्यालयों से रवाना कर दिया गया। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा तथा मतदान के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
यहां होना है मतदान
जिले में रविवार को होने वार्ड पंच के चुनाव रेवाड़ी खंड में एक, खोल-बावल में दो-दो और जाटूसाना व नाहड़ की तीन-तीन पंचायतों में मतदान होगा। मतदान के लिए रेवाड़ी खंड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाकिया, खोल खंड के राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुंदरोज व धामलावास, बावल खंड के राजकीय उच्च विद्यालय सांझरपुर व राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढी, जाटूसाना खंड के राजकीय उच्च विद्यालय करावरा मानकपुर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुमरोधा, राजकीय उच्च विद्यालय गुरावडा और नाहड़ खंड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला नांगल भगवानपुर व बैहरमपुर में पंच पद के उपचुनाव हेतु मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
---------------
शाम को परिणाम
पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान दल मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं तथा नौ पंचायतों में 12 वार्ड पंचों के लिए मतदान होगा। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होने वाले मतदान पश्चात शाम को ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
डॉ. एसी कौशिक, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी।