{"_id":"66ef55946b2187dd050f90f4","slug":"eight-students-of-igu-selected-in-prestigious-company-rewari-news-c-198-1-rew1001-209648-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईजीयू के आठ छात्रों का प्रतिष्ठित कंपनी में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईजीयू के आठ छात्रों का प्रतिष्ठित कंपनी में हुआ चयन
Sun, 22 Sep 2024 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 16रेवाड़ी। प्रतिष्ठित कंपनी में चयन होने पर विद्यार्थियों को बधाई देते विश्वविद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग में बीटेक और एमसीए छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें आठ छात्रों का कंपनी क्यू स्पाइडर ने चयन किया।
प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों में एमसीए के प्रवेश कुमार यादव, सुजाता, राघव, हरिकिशन व रोहित यादव और बीटेक के नयोन मजूमदार, दीप्ति व एक अन्य छात्र शामिल हैं। कुलपति प्रो. जेपी यादव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय में प्रदान की जाने वाली शिक्षा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता का प्रमाण है। हम अपने छात्रों को पेशेवर दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने कहा कि हमारा मानना है कि हमारे छात्र सिर्फ स्नातक नहीं बल्कि भविष्य के इंजीनियर हैं। इन नियुक्तियों को हासिल करने में उनकी सफलता, उनकी क्षमताओं और हमारे द्वारा यहां बनाए गए सहायक वातावरण के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं क्योंकि वे अपने करियर में इस रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सत्येंद्र बल गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा पाई गई सफलता के द्वारा अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। विभाग अपने छात्रों के व्यावसायिक विकास का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है और कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनकी निरंतर सफलता के लिए तत्पर है।