फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Driver of SDM commit Suicide in Rewari

Rewari:एसडीएम के चालक ने की खुदकुशी, शादी की सालगिरह के दिन ही घर में फंदे पर झूला

Sat, 04 Mar 2023 11:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:17 AM IST
सार

गढ़ी बोलनी रोड स्थित एम्पलाइज कॉलोनी निवासी सूरतानंद उर्फ सूरज (27) रेवाड़ी एसडीएम के पास बतौर ड्राइवर नियुक्त था। शुक्रवार की दोपहर वह अपने घर पर लौटा था। इसी दौरान सूरज ने घर में फंदा का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था।

विज्ञापन
Driver of SDM commit Suicide in Rewari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड स्थित एम्पलाइज कॉलोनी में रहने वाले एसडीएम के ड्राइवर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में फंदे पर झूलता मिला। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गढ़ी बोलनी रोड स्थित एम्पलाइज कॉलोनी निवासी सूरतानंद उर्फ सूरज (27) रेवाड़ी एसडीएम के पास बतौर ड्राइवर नियुक्त था। शुक्रवार की दोपहर वह अपने घर पर लौटा था। इसी दौरान सूरज ने घर में फंदा का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने उसे फंदे पर लटका देख परिजनों को सूचित किया। परिजन घर पहुंचे तो कमरे में सूरज का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। शुक्रवार को ही सूरज की शादी की एनीवर्सरी थी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा हैं कि सूरज के पिता अशोक कुमार डीसी की गाड़ी चलाते हैं। माडल टाउन थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सूरज द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद की प्रतिमा तोड़ने पर तनाव
रेवाड़ी के जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव हालूहेड़ा में स्मारक बनाकर लगाई गई शहीद की प्रतिमा शुक्रवार  को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। शहीद की प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है! समाचार लिखे जाने तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। 

जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव हालूहेड़ा निवासी सुरेश कुमार भारतीय सीमा सुरक्षा बल में लांस नायक के पद पर थे। 31 जनवरी 1994 को सुरेश कुमार शहीद हो थे। उनके सम्मान में परिवार के लोगों ने कुछ साल बाद ही स्मारक बना कर प्रतिमा लगाई थी।

परिजनों ने बताया कि  सुरेश कुमार की वीरांगना रामकलां देवी स्मारक पर सफाई करने जाती रहती है। बीते दिन वह स्मारक की सफाई करने गई तो शहीद की प्रतिमा की बंदूक टूटी हुई थी। प्रतिमा को खंडित करने की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों रोष फैल गया। इसको लेकर गांव पंचायत हुई और प्रतिमा को खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पंचायत में प्रतिमा तोड़ने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ जाटूसाना थाना में केस दर्ज कराने का निर्णय लिया गया।

इसके बाद शहीद सुरेश कुमार के भाई नरेश ने पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद शुक्रवार की देर शाम जाटूसाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रतिमा खंडित करने व भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed