फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Don't stay quiet when things go wrong, raise your voice: Lalita Kalra

गलत होने पर शांत न रहें, आवाज उठाएं : ललिता कालड़ा

Fri, 27 Feb 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 27 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Don't stay quiet when things go wrong, raise your voice: Lalita Kalra
पीएमश्री बिठवाना स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। वन स्टाप सेंटर की इंचार्ज ललिता कालड़ा ने कहा कि छात्राओं को अपने अधिकार और सुरक्षा के प्रति जागरूक होना होगा। अगर उनके साथ कुछ गलत हो तो शांत न रहें बल्कि साहस के साथ आवाज उठाएं। वह पीएमश्री बिठवाना स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि किस प्रकार अनुचित स्पर्श की पहचान की जा सकती है। ऐसा होने पर तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों को बताना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से कहा कि कुछ गलत होने पर चुप रहना समस्या का समाधान नहीं है बल्कि आवाज उठाना ही सबसे बड़ा साहस है। उन्होंने पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों को यौन अपराध से बचाने के लिए सख्त कानून बनाया गया है, जिसके तहत दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। किसी भी आपात स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर काल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

छात्राओं ने सवाल पूछे जिनका जवाब ललिता कालड़ा ने दिया। शिक्षकों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए ताकि छात्राएं आत्मविश्वासी और सजग बन सकें। इस मौके पर प्राचार्य दुष्यंत कुमार, बबीता, सुनीता, ज्योति, कविता, आशा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed