फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DMC inspected, found employees missing from seats

Rewari News: डीएमसी ने किया निरीक्षण, सीटों से नदारद मिले कर्मचारी

Fri, 03 Nov 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
DMC inspected, found employees missing from seats
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) उदय सिंह ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान 7 कर्मचारी अपनी सीटों से नदारद मिले। प्रॉपर्टी आईडी का काम लंबित होने पर डीएमसी ने पटवारी को फटकार भी लगाई।
डीएमसी ने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि वे जनता के काम को समय पर निपटाने का काम करें। नगर परिषद में अधिकारी और कर्मचारियों की लेटलफीती की शिकायतें लगातार अधिकारियों के पास पहुंच रही थीं। इतना ही नहीं सीएम फ्लाइंग के पास शिकायतें पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने भी निरीक्षण किया था। शुक्रवार को डीएमसी उदय सिंह ने सुबह की बजाय दोपहर बाद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एक-एक कमरे में जाकर कर्मचारियों की सीटों को चेक किया।
विज्ञापन

मुख्य द्वार पर डीएमसी ने तैनात किया अपना गनमैन

डीएमसी दोपहर के समय नगर परिषद परिसर में दाखिल हुए। अंदर प्रवेश करते ही डीएमसी ने नगर परिषद के मेन गेट को बंद करा दिया और अपने गनमैन को गेट पर ही तैनात कर दिया, जिससे कि कोई कर्मचारी बाहर से अंदर ना आ सके। इसके बाद बारी-बारी एक-एक कमरे के चेक किया और नगर परिषद सचिव प्रवीण कुमार से गैर हाजिर कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कराई। इस दौरान प्रॉपर्टी आईडी का काम धीमा होने के कारण डीएमसी ने मौके पर मिले पटवारी को फटकार भी लगाई और कहा कि जल्द से जल्द लोगों की प्रॉपर्टी आईडी का काम पूरे करें। डीएमसी ने कहा कि ऐसे कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो गैर हाजिर मिलते है। उन्होंने चेतावनी दी कि कर्मचारी लोगों के काम को समय पर पूरा करें, वर्ना सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed