{"_id":"655f95f335344295690dbd46","slug":"distributed-sweaters-and-shoes-to-needy-students-rewari-news-c-198-1-rew1001-6800-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर और जूते बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर और जूते बांटे
Thu, 23 Nov 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
कोसली। गांव लूखी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर और जूते वितरण समारोह का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा और खंड संसाधन समन्वयक डॉ. राजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य उमा यादव ने की। प्राचार्य ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को जूते व जुराबें और वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीभगवान बव्वा ने अपने पिता भोलाराम लीडर की प्रथम पुण्यातिथि के अवसर पर विद्यार्थियों स्वेटर वितरित किए। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ने डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत ही गर्व का विषय है कि हमारे शिक्षक जरूरतमंद विद्यार्थियों का अभिभावकों की तरह ध्यान रखते हैं और निजी कोष से उन्हें समय समय पर शिक्षण सामग्री और जूते स्वेटर आदि वितरित करते रहते हैं। इस मौके पर खंड संसाधन समन्वयक डॉ. राजेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों को कहा कि परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं अतः उन्हें पढ़ाई पर पूर्ण ध्यान देना चाहिए। प्राचार्य ने दोनों अधिकारियों को बताया कि विद्यालय में नियमित रूप से बोर्ड कक्षाओं के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को आश्वासन दिलाया कि वे गत सत्र की तरह इस सत्र में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने के लिए वचनबद्ध हैं। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीभगवान बव्वा, प्रवक्ता राजपाल यादव, अमित सोलंकी, अंजू बाला, सुनील कुमार, कैलाश चन्द्र, सरोज यादव, मुकेश कोहारड, जितेन्द्र कुमार, लिपिक संजय शर्मा, एबीआरसी, अंशु यादव, मधु बाला, बलवान सिंह, कुलदीप सिंह, कुलदीप यादव और धर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन