फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dispute related to property ID escalated, demand for reply

Rewari News: प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े विवाद ने पकड़ा तूल, किया जवाब तलब

Wed, 04 Mar 2026 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Dispute related to property ID escalated, demand for reply
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी में प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ा मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीपीपी कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला की शिकायत पर एसडीएम रेवाड़ी ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा में जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर आम नागरिकों के साथ अनियमितताएं की जा रही हैं और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है। इस मामले से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य एसडीएम को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार एक संबंधित आवेदक द्वारा निर्धारित फीस जमा करवाने और सभी जरूरी कागजात पूरे करने के बावजूद नगर परिषद के एक जेई ने बिना ठोस कारण बताए फाइल को रिजेक्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई से आवेदक को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा है। साथ ही, प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह शिकायत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक भी पहुंचाई गई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई शिकायत में प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े कार्यों में भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए आरोप लगाया गया है कि कुछ अधिकारी जानबूझकर फाइलों को लंबित या निरस्त कर रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो आम जनता का प्रशासन पर से विश्वास उठ सकता है।


एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित जेई को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में यदि कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed