{"_id":"67100470c9766c5e9f042254","slug":"dinesh-tanwar-won-silver-medal-in-athletics-championship-rewari-news-c-198-1-rew1001-210602-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दिनेश तंवर ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दिनेश तंवर ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
Wed, 16 Oct 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव मोहनपुर स्थित एक निजी स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र दिनेश तंवर ने दिल्ली में आयोजित 35वीं राष्ट्रीय नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। विद्यालय पहुंचने पर दिनेश को सम्मानित किया गया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता 11 और 12 अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित की गई थी। दिनेश इससे पहले भी जिला और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुके हैं। दिनेश के स्कूल पहुंचने पर उनको प्रबंधन एवं अध्यापकों की ओर से सम्मानित किया गया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। स्कूल की निदेशक और प्राचार्या सुनीता यादव ने कहा कि विद्यार्थी लगन और मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। दिनेश ने अपनी जीत का श्रेय अपने गुरु व कोच अनिल कुमार और प्रदीप एवं विद्यालय प्रशासन को दिया है। उसने बताया कि माता-पिता, मित्रों एवं परिवारजनों के सहयोग से उन्हें सफलता मिली।