{"_id":"5f36c3178ebc3e3d22056244","slug":"died-two-75-year-old-corona-rewari-news-rtk5688534103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला छिपटवाड़ा और उत्तम नगर में शुक्रवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत होना था, ऐसे में लोग 5 घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। कोविड कंट्रोल रूम से लेकर अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को कॉल भी की गई, कोई फोन काट रहा था तो किसी का फोन व्यस्त था। अंत में तीन बजकर 49 मिनट पर कोविड- 19 नोडल अधिकारी ने बताया कि अंतिम संस्कार का जिम्मा अन्य अधिकारी के पास है एंबुलेंस यहां से चली गई है। देश को अंग्रेजों से तो सालों पहले ही आजादी मिल गई थी, अब इस अव्यवस्था से आजादी मिलना जरूरी है। ऐसे में सवाल है कि 5 घंटे तक कोरोना संक्रमित मरीज का शव बिना किसी प्रोटोकॉल के तहत घर में रहा, क्या अन्य लोग इसकी चपेट में नहीं आ चुके होंगे। बता दें कि शुक्रवार को हुई मौत के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मौतों का आंकड़ा 16 पर पहुंच गया है, वहीं 42 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या भी 2441 हो चुकी है।
वीरवार को लिया गया था कोरोना सैंपल
शहर के सर्कुलर रोड स्थित वीराट अस्पताल के संचालक डॉ. विराट वीर यादव ने बताया छिपटवाड़ा निवासी रामस्वरूप को परिजन वीरवार को लेकर आए थे। करीब पांच घंटे भर्ती रहने के दौरान ही उनका कोविड टेस्ट कराया था। परिजन वीरवार की शाम को ही रामस्वरूप को लेकर चले गए थे। शुक्रवार सुबह कोरोना जांच रिपोर्ट में रामस्वरूप पॉजिटव पाए गए थे, तुरंत इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई थी।
63 मरीज कोरोना को मात देकर पहुंचे घर
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 30903 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 2441 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 2088 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 16 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 338 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 27954 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा 508 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।जिलाभर में 29 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। 36 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व 44 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं, जबकि 258 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। शुक्रवार को जिले से संबंधित 63 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 47 रेवाड़ी शहर, 5 धारूहेड़ा, 4 गुडियानी, 2 मीरपुर, एक-एक केस चिरहाड़ा, रालियावास, लालपुर, घासेड़ा व रोहड़ाई निवासी हैं।
विज्ञापन
शहर में मिले 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज
मेडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को जिले से संबंधित 45 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 14 रेवाड़ी शहर, 9 धारूहेड़ा, 8 बावल, 2-2 बालधन कलां व प्राणपुरा तथा एक-एक केस बालावास जमापुर, खेड़ा मुरार, मीरपुर, पीथनवास, आलियावास, मस्तापुर, धरचाना, रूध, शेखपुर, नांगल शहबाजपुर से संबंधित हैं।
मामले की करेंगे जांच : नोडल अधिकारी
कोविड- 18 नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जैसे ही सूचना मिलती है एंबुलेंस समय पर पहुंचती है। कई बार सूचना के अभाव में देरी हो जाती है। मृतक सुबह की सूची में पॉजिटिव पाया गया था, इसके चलते ठीक से सूचना नहीं मिल पाई। कोशिश यही रहती है कि जल्द से जल्द कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार किया जाए।