फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for enhanced facilities for senior citizens in roadways buses

Rewari News: रोडवेज बसों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग

Wed, 16 Sep 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 16 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Demand for enhanced facilities for senior citizens in roadways buses
रेवाड़ी। हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को आ रही परेशानियों को लेकर सेवानिवृत्त हेड मास्टर अर्जुन सिंह यादव ने परिवहन विभाग से सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

अर्जुन सिंह यादव ने बताया कि रेवाड़ी से रोहतक तथा रोहतक से रेवाड़ी के बीच नियमित यात्रा के दौरान उन्होंने देखा है कि कई बार निर्धारित समय-सारणी के अनुसार बसें उपलब्ध नहीं होतीं। विशेषकर सुबह और दोपहर के व्यस्त समय में यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बसों में अत्यधिक भीड़ हो जाती है। इससे वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने परिवहन विभाग के समक्ष प्रमुख रूप से मांग रखी कि बसों के डिजिटल डिस्प्ले पर बस के रद्द होने अथवा विलंब से चलने की सूचना प्रदर्शित की जाए, ताकि यात्रियों को समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था करने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रत्येक बस में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कम से कम 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने, बस स्टैंड पर यात्रियों को समय पर बस की सूचना देने तथा बसों के संचालन में निर्धारित समय-सारणी का पालन सुनिश्चित करने की मांग की।
इसके साथ ही उन्होंने रेवाड़ी बस स्टैंड के शौचालयों की साफ-सफाई एवं उचित व्यवस्था, नियमित निरीक्षण तथा यात्रियों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की भी मांग की।

अर्जुन सिंह यादव ने कहा कि रोडवेज प्रदेश की महत्वपूर्ण सार्वजनिक परिवहन सेवा है। यात्रियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि परिवहन विभाग इन सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed