फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DC went to the villages and investigated the Girdawari

Rewari News: डीसी ने गांवों में जाकर की गिरदावरी की पड़ताल

Thu, 13 Mar 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 13 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
DC went to the villages and investigated the Girdawari
फोटो : 21उपायुक्त अभिषेक मीणा रबी फसलों की गिरदावरी की पड़ताल करते हुए। स्रोत : डीपीआर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बुधवार को विभिन्न गांवों में जाकर फसलों की गिरदावरी की पड़ताल की। उन्होंने खेतों में फसल का जायजा लिया और दर्ज आंकड़ों की जांच-पड़ताल की।
उन्होंने पांचौर, आसियाकी, जड़थल, पीथनवास, काठूवास, गोठड़ा अहीर और पाली गांव में फसलों का दर्ज आकड़ों का मिलान किया। राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर मुआयना करते हुए उन्होंने सीजरा और टैब में दर्ज जानकारियों का मिलान किया। उपायुक्त ने गिरदावरी के कार्य में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करें। राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर स्वयं भी गिरदावरी में दर्ज जानकारी का फील्ड में जाकर मिलान करें। फसलों की गिरदावरी एक महत्वपूर्ण कार्य है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसी गिरदावरी के अनुसार मंडी में उपज की खरीद होती है व सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों को मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने खेतों में ओलावृष्टि से फसल नुकसान का जायजा लिया और किसानों से कहा कि जिनकी फसल ओलावृष्टि के कारण नुकसान हुई है वे क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जानकारी अपलोड करें। उपायुक्त ने कहा कि सरकार गिरदावरी के माध्यम से एकत्रित आंकड़ों को आधार बनाकर ही खरीद प्रबंधों और किसानों के हित में नई-नई नीतियां बनाती हैं। इस दौरान डीआरओ प्रदीप देशवाल, तहसीलदार श्रीनिवास, नायब तहसीलदार नेहा यादव, अमित कुमार व श्यामसुन्दर, सदर गिरदावर राजकुमार, सदर पटवारी सूधीर कुमार, सम्बंधित गांवों के पटवारी, गिरदावर, सरपंच, नम्बरदार, व ग्राम वासी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed