{"_id":"67181191b7bb1a1d0a06bf04","slug":"daughters-are-not-behind-in-any-field-sunita-rewari-news-c-198-1-rew1001-210833-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां किसी भी क्षेत्र मेें पीछे नहीं : सुनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां किसी भी क्षेत्र मेें पीछे नहीं : सुनीता
Wed, 23 Oct 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव खोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम में पहुंची महिलाएं। स्रो
कुंड। पुलिस की तरफ से मंगलवार को गांव खोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, साइबर अपराधों, गुड टच व बैड टच, पाक्सो, डायल 112, दुर्गा शक्ति एप के संबंध में जानकारी दी गई।
दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सुनीता देवी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण को साकार करने के लिए समाज में बदलाव की जरूरत है। आज के समय बेटियां किसी भी क्षेत्र मेें पीछे नहीं है और समाज को अपनी सोच बदलनी होगी। बेटियों को भी बेटों की तरह मानकर उनको आगे बढ़ने का अवसर दें।
बेटियां परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। समाज को यह भेदभाव पूरी तरह से समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण का यह मूल ध्येय है कि वह अपने अधिकारों के साथ अपने ऊपर होने वाले अत्याचार का विरोध करें। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं से जुड़े सुरक्षा के मामलों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
125 छात्राओं व महिलाओं को जागरूक करने पर बाल कल्याण अधिकारी कमलेश देवी ने पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की है। इस मौके पर बाल कल्याण अधिकारी कमलेश देवी, वन स्टॉप सेंटर अधिकारी ललिता कालरा सहित गांव अनेक महिलाए, छात्राए, आंगनबाड़ी वर्कर और आशा वर्कर मौजूद रहीं।