फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two CISF jawans dies in road accident in Rewari

दर्दनाक हादसे में दो जवानों की मौत: ट्रॉले से टकराई कार, किसान आंदोलन की ड्यूटी कर लौट रहे थे सीआईएसएफ जवान

Fri, 17 Dec 2021 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 11:23 PM IST
सार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रुद्र पुल के पास यह दुखद हादसा हुआ। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two CISF jawans dies in road accident in Rewari
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के बावल में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रुद्र पुल के पास एक कार ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में किसान आंदोलन की ड्यूटी कर लौट रहे कार सवार राजस्थान निवासी सीआईएसएफ के दो जवानों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : बिन शिक्षक स्कूल : मेवात में 101 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं , 92 में सिर्फ एक , 8506 स्वीकृत पदों में से 4181 पद खाली
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ जवान राजस्थान मुंडावर के पिपली निवासी 32 वर्षीय रिकेंश व मुंडावर के हमीदपुर निवासी 34 वर्षीय अजय की किसान आंदोलन के दौरान बावल में ड्यूटी लगी हुई थी। किसान आंदोलन खत्म होने के बाद दोनों बीती रात कार से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रुद्र पुल के पास उनकी कार अल सुबह करीब ढाई बजे सड़क पर खड़े ट्रॉले से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः रेवाड़ी : बालक के साथ सुनसान जगह लेजाकर किया कुकर्म , फोटो की वायरल , गुमसुम देख परिजनों ने पूछा तो बताई पूरी बात

इससे कार में सवार दोनों जवानों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले जवान रिकेंश आठ साल का बेटा हिमांशु है। हादसे में जवानों की मौत से गांव में मातम छा गया। पुलिस ने सीएचसी बावल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों जवानों का शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed