रेवाड़ी: बालक के साथ सुनसान जगह लेजाकर किया कुकर्म, फोटो की वायरल, गुमसुम देख परिजनों ने पूछा तो बताई पूरी बात
पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराने के बाद महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वारदात 10 दिसंबर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी क्षेत्र में बारह साल के बालक से तीन लोगों ने कुकर्म किया। इसके बाद उसका फोटो खींच कर वायरल कर दी। पीड़ित की मां ने आरोपियों के खिलाफ माडल टाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों अभी फरार हैं। आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार महिला ने दी शिकायत में बताया है कि 10 दिसंबर को उनके ही गांव के 3 युवक उसके 12 वर्षीय बच्चे को सुनसान जगह पर ले गए। तीनों ने उसके कुकर्म किया। कई दिनों से बच्चे के गुमसुम रहने पर परिजनों ने कारण पूछा तो घटना की जानकारी सामने आई। आरोपियों ने बच्चे की आपत्तिजनकर फोटो भी खींची थी, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
यह भी पढ़ें ः बिन शिक्षक स्कूल : मेवात में 101 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं, 92 में सिर्फ एक, 8506 स्वीकृत पदों में से 4181 पद खाली
पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराने के बाद महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, यौन शोषण करने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। मॉडल टाउन थाना प्रभारी कबूल सिंह ने बताया कि वारदात 10 दिसंबर की है। लेकिन परिजनों ने गुरुवार को शिकायत दी है। शिकायत के तुरंत बाद बच्चे का मेडिकल कराकर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश जा रही है।