{"_id":"58b081144f1c1b0511b2471e","slug":"thief-police-crime-material-accused-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, सामान किया बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, सामान किया बरामद
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई बस्ती स्थित घर में सेंध लगाकर सोने, चांदी के जेवरात, नकदी और घर से अन्य सामान चोरी करने की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गुरुवार शाम शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश कर शुक्रवार को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी जेवरात और अन्य सामान भी बरामद किया है।
जांचकर्ता एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 5 फरवरी की शाम नई बस्ती निवासी देवी दयाल अपने परिवार सहित शादी में गया था। पीछे से आरोपी सेंध लगाकर देवी दयाल के घर में घुस गए। जेवरात, नकदी और अन्य घरेलू समान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पुलिस ने देवी दयाल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एलईडी बेचने की फिराक में है। पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों ने चोरी के बारे में खुलासा किया था। दोनों ही आरोपियों ने नशे में होने के कारण ही उक्त वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उनको दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।