फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Teenaged Girl give birth dead child after raped by relative

जीजा की हवस का शिकार किशोरी ने मृत बच्चा जना

Tue, 05 Apr 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 05 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
 करीब सात महीने पहले अपनी दीदी से मिलने उत्तर प्रदेश के बांदा जिले गई किशोरी को उसके जीजा ने ही हवस का शिकार बना डाला। मामले का खुलासा तब हुआ जब रेवाड़ी वापस आई किशोरी ने रविवार देर रात एक मृत बच्चे को जन्म दिया। ब्लीडिंग होने पर उसे सामान्य अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों की सूचना पर महिला थाना पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार भी उत्तर प्रदेश के ही इलाहाबाद जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन


दीदी से मिलने रक्षाबंधन पर गई थी किशोरी
जानकारी के अनुसार यूपी के जिला इलाहाबाद के एक गांव का परिवार यहां एक गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि रक्षाबंधन पर उसकी 16 साल की बेटी अपनी बहन से मिलने उत्तर प्रदेश के ही एक गांव गई थी। वहां जीजा ने ही उसे हवस का शिकार बना डाला। लोकलाज के डर से लड़की ने यह बात किसी को नहीं बताई गई। रविवार रात प्रसव पीड़ा के दौरान भट्ठे पर ही उसकी बेटी ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने पहले पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया, लेकिन डॉक्टरों की ओर से रुक्का मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान लिये। बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही मृत बच्चे का डीएनए सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही गिरफ्तार होगा आरोपी
मृत शिशु का पोस्टमार्टम कराने के बाद डीएनए सैंपल मधुबन लैब भेजा है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम भेज दी है।-इंस्पेक्टर उमेश बाला, प्रभारी, महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed