{"_id":"5856e5a74f1c1be20ac0656d","slug":"rewari-news-railway-station-beat-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन परिसर में मारपीट करने वाले पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशन परिसर में मारपीट करने वाले पांच गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी में रेलवे स्टेशन परिसर में मारपीट करने वाले आरोपियों को शनिवार देर रात सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने दो युवकों के साथ मारपीट करने के साथ ही आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ भी की थी।
सिटी थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नई बस्ती निवासी करण गुर्जर, गुर्जरवाड़ा निवासी जॉनी सैनी, गुर्जरवाड़ा माता चौक निवासी राजेश गुर्जर हैं। इसके अलावा उनके साथी कमल और दीपक भी गिरफ्तार किए हैं। करण गुर्जर के खिलाफ मारपीट, छीनाझपटी के अलावा आर्म्स एक्ट की धारा के अंतर्गत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों का महेश से पुराना विवाद था, जिसके चलते ही उन्होंने शनिवार शाम को महेश के अलावा एक अन्य युवक शक्ति के साथ मारपीट और पार्किंग में खड़े ऑटो में तोड़फोड़ की थी।