फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Life imprisonment to nine culprits in Retired SDO murder case

Rewari: सेवानिवृत्त एसडीओ हत्याकांड; नौ दोषियों को आजीवन कारावास और दो महिलाओं को 3-3 साल कैद

Fri, 20 Oct 2023 07:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 20 Oct 2023 07:49 PM IST
सार

दोषियों पर 1.26 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। हत्या कर 31 दिसंबर 2019 बदमाशों ने पीट-पीटकर रोशन लाल की कर दी थी। 3 लाख रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Rewari: Life imprisonment to nine culprits in Retired SDO murder case
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में सेवानिवृत्त एसडीओ रोशनलाल हत्याकांड में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. सुशील कुमार गर्ग की कोर्ट ने शुक्रवार को को दो महिलाओं सहित 11 लोगों को हत्या, हत्या के प्रयास व डकैती के मामले में सजा सुनाई है।

विज्ञापन


अदालत ने 9 दोषियों को आजीवन कारावास व दो महिलाओं को 3-3 साल कैद की सजा दी है। दोषियों पर 1.26 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले में कोर्ट ने तीन दिन पहले एक आरोपी को बरी भी कर दिया था।
विज्ञापन


31 दिसंबर 2019 की रात शहर के मोहल्ला हंस नगर के रहने वाले बिजली निगम के सेवानिवृत्त एसडीओ रोशनलाल के घर में डकैतों ने हमला बोल दिया था। दीवार फांदकर घुसे बदमाशों ने टीवी देख रहे रोशन लाल व उनकी पत्नी का बंधक बना लिया था। इस दौरान रोशन लाल ने बदमाशों का डटकर मुकाबला भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैतों ने रोशन लाल व उनकी पत्नी गुलाब देवी से मारपीट की थी। बदमाशों ने पीट-पीटकर रोशन लाल की हत्या कर दी थी और घर से 3 लाख रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गए थे। रामपुरा थाना पुलिस ने एक जनवरी 2020 को हत्या, हत्या का प्रयास व डकैती का मामला दर्ज किया था।


इन आरोपियों को सुनाई गई सजा
पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। पुलिस ने अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत किए और गवाहों के बयान भी दर्ज कराए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शुक्रवार को अदालत ने रेवाड़ी की खड्डा बस्ती निवासी रिंकू उर्फ कालिया, गांव रामपुरा निवासी रवि उर्फ मटलू व सचिन उर्फ कपिल, नरेला (दिल्ली) के बाकनेर निवासी हारून उर्फ समीर, सुलेमान नगर निवासी महेश उर्फ टोडा, सुलतानपुरी निवासी अर्जुन व सूरज उर्फ पाले और पानीपत के गांव सिवाह निवासी आरिफ व विक्की उर्फ सोनू उर्फ इरफान को आजीवन कारावास तथा दो महिलाओं जुबेदा और सोनिया को 3-3 साल कैद की सजा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed