{"_id":"6644900e0a37f9b8f50845dd","slug":"rewari-fire-broke-out-in-a-scrap-warehouse-near-suthani-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: सुठानी के निकट कबाड़ के गोदाम में लगी आग, काबू पाने का किया जा रहा प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: सुठानी के निकट कबाड़ के गोदाम में लगी आग, काबू पाने का किया जा रहा प्रयास
Wed, 15 May 2024 04:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 15 May 2024 04:05 PM IST
सार
गोदाम में आग लगने का कारण अभी नहीं पता चला है। बुधवार दोपहर बाद आग लगी है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कबाड़ के गोदाम में लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी के बावल कस्बे के सुठानी रोड पर एक कबाड़ के गोदाम में दोपहर करीब ढाई बजे शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास बने पेट्रोल पंप के संचालकों में भी हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को फोन किया गया। मगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को पहुंचने में ही आधा घंटे से ज्यादा का समय लग गया। तब तक आग पेट्रोल पंप के पास पहुंच चुकी थी। गनीमत रही कि आग को पेट्रोल पंप के पास पहुंचने से पहले ही काबू पा लिया गया। आग को बुझाने में करीब ढाई घंटे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, रेवाड़ी रोड नजदीक लोगों की भीड़ लग गई। जिससे चारों तरफ जाम की स्थिति बन गई। फिर कसौला थाने की पुलिस पहुंची और जाम को खुलवाया। फिलहाल आग लगने की वजह से कितना नुकसान हुआ है, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन