फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Attempt to kill farmer by mounting tractor in village Lula Ahir

Rewari: गांव लूला अहीर में किसान पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने की कोशिश, भाग कर बचाई जान

Thu, 27 Oct 2022 08:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 08:28 PM IST
सार

पीड़ित का एक पैर ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में फंसने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका ऑपरेशन करना पड़ा। खेत में बिजाई को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Rewari: Attempt to kill farmer by mounting tractor in village Lula Ahir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के कोसली क्षेत्र के गांव लूला अहीर में खेत में बिजाई को लेकर एक किसान पर उसके ही गांव के एक युवक ने ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने की कोशिश की। शोर मचाने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों को देखकर आरोपी वहां से भाग गया।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान किसान का एक पैर ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में फंसने के कारण जख्मी हो गया है। इसकी वजह से उसका ऑपरेशन कराया गया है।  
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज केस के अनुसार कोसली के गांव लूला अहीर निवासी हरजिन्द्र ने कुछ दिन पहले अपने ही गांव के राकेश से उसके ट्रैक्टर के जरिए खेत में डीएपी खाद का छिड़काव कराया था। दो-तीन दिन बाद उसी खेत में सरसों की बिजाई के लिए जब हरजिन्द्र ने राकेश को फोन किया तो वह टाल-मटोल करने लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरजिन्द्र ने राकेश की बहानेबाजी सुनकर अपने ही गांव के अनिल से सरसों की बिजाई ट्रैक्टर के जरिए करानी शुरू कर दी। बुधवार की शाम के वक्त जब खेत में बिजाई चल रही थी तभी राकेश अपना ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान राकेश ने गाली-गलौज की।

इसके बाद उसने हरजिंदर पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान हरजिंदर का एक पैर ट्रैक्टर के नीचे फंस गया। हरजिन्द्र के चिल्लाने की आवाज सुनकर दूसरे खेत में काम कर रही उसकी भाभी व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए।


यह देखकर राकेश मौके से भाग निकला। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। बाद में परिजनों ने गंभीर रूप से घायल हरजिन्द्र को रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इसके बाद फिर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसके पैर का ऑपरेशन किया गया। कोसली थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed