फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   police, rewari, picket,crime, cow rakhsa dal

गौरक्षा दलों ने मनमर्जी नाके लगाए तो होगी कार्रवाई

Fri, 12 Aug 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 12 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
police, rewari, picket,crime, cow rakhsa dal
पु‌ल‌िस
 गोरक्षा के नाम पर सड़कों पर नाके लगा कर वाहनों की जांच करने वाले गोरक्षकों पर सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन के नए नियमों के अनुसार गौ रक्षक दल के सदस्य पुलिस को साथ लिए बगैर नाके लगाकर किसी गाड़ी की चैकिंग करता मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस महानिदेशक गोरक्षा टास्क फोर्स भारती अरोड़ा द्वारा प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में गौरक्षा के नाम पर रात के समय अपने आप को गोरक्षा दल के सदस्य बता कर मनमर्जी करने वालों के खिलाफ अब सरकार की सख्त हो गई है। वहीं गौ रक्षा दल के सदस्यों ने भी पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किए गए नियमों का समर्थन किया हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी गौ रक्षा दलों को कानून अपने हाथों में नही लेना चाहिए।
विज्ञापन


सभी गौ रक्षा दलों को चेकिंग के दौरान पुलिस को भी साथ लेना चाहिए, ताकि कुछ बड़ी घटना घटित होने पर जल्द उस घटना से निपटा जा सके।  पुलिस प्रशासन गौ तस्करों को रोकने के लिए काफी सख्त नजर आ रहा हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को साथ लेना होगा जरूरी
गोरक्षा दल के सदस्य अगर किसी भी जगह नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग करते हैं तो वहां उन्हें सबसे पहले पुलिस को सूचित करना होगा और पुलिस के जवानों को साथ लेकर ही वाहनों की चेकिंग कर सकते है। लेकिन अगर कोई भी गौरक्षा दल का सदस्य पुलिस को साथ लिए बैगर किसी भी जगह नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गौ तस्करों पर नही लग पा रहा है अंकुश
शहर हो या गांव जिले में गौ तस्करों पर अंकुश नही लग पा रहा है। गौ तस्करों द्वारा कई बार पुलिस पर भी हमले किए गए हैं। पिछली कुछ घटनाओं रेवाड़ी पुलिस की जिप्सी पर भी गौ तस्करों ने गोलियां चलाई थीं। तस्करों द्वारा की गई फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए थे। यही नहीं तीन महीने पहले गोतस्करों ने एक पुलिसकर्मी को राजेश पायलट चौक पर अपनी पिकअप से कुचलकर हत्या भी कर दी थी।  वहीं पुलिस ने कुछ समय पहले ही एनएच-8 पर भी खरखडा के निकट एक कैंटर से बछड़ों व गायों को छुड़वाया था।

- गौरक्षा दल के सदस्यों ने किया फैसले का समर्थन
पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किए गए नए नियम का गौरक्षा दल के सदस्यों ने भी समर्थन किया हैं। गौ सेवा दल के सदस्यों ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किए गए नियम सही है। कोई भी घटना होने पर भी आम लोगों को भी पुलिस प्रशासन की मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर गौ रक्षा दल के सदस्य व पुलिस साथ साथ रहेंगे तो गौ तस्करों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा।
------
क्या कहना हैं गौरक्षा दल के सदस्यों का
बीजेपी सरकार आम जनता के लिए ही यह कदम उठाया हैं। यह काम सराहनीय है। सभी गौ रक्षकों से अनुरोध है कि गो रक्षा करते समय कानून अपने हाथ में ना ले। क्योंकि हरियाणा पुलिस का नारा है सेवा, सुरक्षा और सहयोग जिसमें वह विश्वास रखते हैं।
- नरेंद्र शर्मा, संस्थापक, श्रीराम गो सेवा ट्रस्ट।
----------------
पुलिस प्रशासन की ओर से जो नया निर्णय लिया गया है वह उसका समर्थन करते हैं। अगर कोई भी गौरक्षा दल का सदस्य चेकिंग के दौरान अपनी मनमर्जी करता हैं वह गलत है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

- रामकुमार प्रजापत, महासचिव, श्रीराम गो सेवा ट्रस्ट।
------
पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किए गए नए नियम का वह समर्थन करते हैं। पुलिस को भी सभी गौरक्षा  दलों को पुलिस प्रशासन के इस फैसले का समर्थन करना चाहिए। क्योंकि कुछ गौरक्षा दल के सदस्य चेकिंग के दौरान मनमर्जी करते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
रवि चौहान, महासचिव, श्रीराम गो सेवा ट्रस्ट।
-------
पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किए गए नए नियम सही है। वह इसका स्वागत करते है।
-- रिंकू चौहान, प्रधान, श्रीराम गो सेवा ट्रस्ट। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed