फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   overload Vehicle,driver,police,crime

सात ओवरलोड वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

Thu, 29 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 29 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
जिला थाना पुलिस ने ओवरलोड भार लेकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए सात ओवरलोड वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई कसौला और धारूहेड़ा थाना पुलिस ने की है। कसौला थाना पुलिस ने ओवरलोड भार लेकर चल रहे जिला फिरोजाबाद के गांव राजगढ निवासी ऋषिपाल को बनीपुर चौक से, यूपी निवासी सियाजुद्दीन को बनीपुर चौक से, जिला अलवर के गांव बहादुरगढ़ निवासी मुबीन खान को आसलवास से, जिला सीकर निवासी महोदव को बनीपुर चौक से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वहीं, धारूहेड़ा पुलिस ने वाहन में ओवरलोड माल ले जाते हुए जिला अलवर निवासी अनिल कुमार को मसानी पुल के पास से, जिला महेंद्रगढ़ के गांव सांझरपुर निवासी सतपाल को दिल्ली-जयपुर हाईवे से, जिला महेंद्रगढ़ निवासी देवीलाल को दिल्ली-जयपुर हाईवे से गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस ने ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed