{"_id":"57dee7c64f1c1b1a0aa828d7","slug":"overload-vehicle-crime-police-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात ओवरलोड वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात ओवरलोड वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कई दिनों बाद शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की। नाकाबंदी करने के बाद कसौला, बावल और धारूहेड़ा थाना क्षेत्रों की कार्रवाई में पुलिस ने सात वाहनों को सीज करते हुए आरोपी चालकों को भी गिरफ्तार किया है।
कसौला थाना पुलिस ने शनिवार शाम के समय नाकाबन्दी कर भाईराम बास निवासी उदमी चन्द, टोंक जिला के सरपड़ा निवासी गोवर्धन, भीलवाड़ा जिला के खामोड निवासी लाल मोहम्मद तथा झुंझुनू जिला के गोविन्दपुरा निवासी मलसिंह को बनीपुर चौक के पास से ओवरलोड वाहन ले जाते हुए गिरफ्तार किया है।
वहीं धारुहेड़ा पुलिस ने अलवर जिला के नया बास निवासी रामौतार तथा राइली निवासी रामनिवास को ओवरलोड वाहन ले जाते समत मसानी पुल और सोहना टी-प्वाइंट के पास से गिरफ्तार किया है। बावल थाना पुलिस ने जयपुर जिला के ढाणी बड की निवासी रमेश को नैचाना कट के पास से ओवरलोड वाहन समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ ओवरलोड तथा एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की है। पुलिस ने इन मामलों में वाहन मालिकों को भी धारा 120-बी के अंतर्गत आरोपी बनाया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया।