फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   murder,crime,rewari, well

कुल्हाड़ी से हत्या शव को कुएं में फेंका.

Mon, 25 Jul 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 25 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
murder,crime,rewari, well
गर्दन काटकर उसका शव कुएं में फैंक दिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी जिले के खोल गांव में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर उसका शव कुएं में फैंक दिया गया। इसकी सूचना पर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोसली डीएसपी भी दल बल सहित मौके पर पहुंचे। करीब दो बजे शव को कुएं से बाहर निकाला गया। शव पूरी तरह सड़ चुका था। इससे माना जा रहा है कि हत्या दो से तीन दिन पहले की गई है। पुलिस ने मौके से खून से सनी कुल्हाड़ी, कस्सी, दो जोड़े चप्पल आदि कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी भेज दिया है।
विज्ञापन


पहले पेड़ के नीचे खून फिर घसीटने के दिखे निशान
खोल थाना क्षेत्र गांव खोल के देशराज का कुआं गांव धवाना की ढाणियों के समीप पड़ता है। उस कुएं पर पिछले12 साल से गांव धवाना का अभय सिंह(50) रह रहा था। वह अविवाहित था। वह अन्य किसानों के खेत बटाई पर लेकर खेती का कार्य करता था। रविवार की सुबह एक व्यक्ति कुएं पर पहुंचा। उसने देखा कि कुएं के पास एक पेड़ के नीचे खून पड़ा है। कुएं तक घसीटने के निशान भी पाए गए।
विज्ञापन


कुल्हाड़ी से वारकर की गई हत्या
मामले की जानकारी पर खोल थाना पुलिस, डीएसपी कोसली व कुएं के मालिक मौके पर पहुंचे। डीएसपी कोसली सतबीर सिंह ने मौका मुआयना किया। देखने पर पता चलता है कि पेड़ के नीचे अभय सिंह चारपाई पर लेटा हुआ था और किसी ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। उसे लहुलुहान करने के बाद उसे घसीटते हुए कुएं के पास ले गया और चारपाई सहित उसे धक्का दे दिया। कुएं के पास खून से लथपथ कुल्हाड़ी व तीन पैरों की चप्पल भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहुंची फोरेंसिक टीम, लिए नमूने
 डीएसपी ने साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक विभाग को सूचना दी। फोरेंसिक एक्पर्ट डा. बसंतपाल वहां पहुंचे और मिट्टी आदि नमुने लिए। दोपहर 2 बजे शव को कुएं से बाहर निकाल गया। शव पूरी तरह सड़ चुका था और उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था। ऐसा लगता है माना दो दिन पहले उसकी हत्या कर शव कुएं में डाला गया है। गर्दन शरीर से थोड़ी सी अटकी हुई थी। चारपाई खून से सनी हुई थी व कुएं के अंदर ही एक पैर की चप्पल भी मिली।


मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर नमूने जुटाए गए हैं। शुरूआती जांच में हत्या कुल्हाड़ी से वार किया जाना लग रहा है। जांच जारी है, जल्द ही हत्यारे गिरफ्त में होंगे।
-सतबीर सिंह, डीएसपी, कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed