फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul was the coldest place in Haryana

Haryana Weather: 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा नारनौल, आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा

Fri, 17 Dec 2021 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 10:47 PM IST
सार

नारनौल में कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट आई। वहीं हिसार 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ दूसरे स्थान पर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन
Narnaul was the coldest place in Haryana
नारनौल में कोहरे के बीच सड़क से गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को नारनौल प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस प्रकार न्यूनतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले 3.2 डिग्री तथा अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार 3-4 दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। 
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पहाड़ी इलाकों पर बने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आगे निकलने से मैदानी इलाकों में कई जगह न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है। शुक्रवार को उत्तरी मैदानी राज्यों में राजस्थान में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर का -1.6 डिग्री सेल्सियस, चुरू का 0 डिग्री सेल्सियस तथा पिलानी व झुंझुनू का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः दोषी बाबा को सात साल कैद: बच्ची को बहकाकर गाड़ी में ले गया था साथ, की थी अभद्रता, गांव के ही मंदिर में रहता था
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हरियाणा में सबसे ठंडा महेंद्रगढ़ का नारनौल रहा है। नारनौल का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरे स्थान पर हिसार का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके बाद जींद का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री तथा करनाल का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी। जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड का कहर देखने को मिलेगा। जिससे आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed