{"_id":"6685529fe0be4b85460f174b","slug":"haryana-accused-absconding-for-25-years-arrested-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, लूट की नियत से गोली मारकर की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, लूट की नियत से गोली मारकर की थी हत्या
Wed, 03 Jul 2024 07:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 03 Jul 2024 07:01 PM IST
सार
25 साल पहले लूटने की नियत से गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी की अपराध शाखा-1 इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने 25 साल से फरार चल रहे आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला हापुड़ के हर्ष विहार निवासी विनोद सागर उर्फ डॉक्टर के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। निरीक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि दिनांक 3 नवंबर 1999 को गांव गुर्जर घटाल के पास एक गाड़ी में आए तीन बदमाशों ने भिवाड़ी कंपनी में काम करने वाले दो कर्मचारी अनिल नैय्यर व सतीश जोशी को गोली मार दी तथा उनसे 40 हजार रुपये लूट कर ले गए थे।
विज्ञापन
उपचार के दौरान सतीश जोशी की मृत्यु हो गई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में लूट, हत्या व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में दो आरोपी नरेंद्र व सतीश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में आरोपी विनोद सागर फरार चल रहा था। अदालत ने वर्ष 2000 में आरोपी विनोद सागर को पीओ घोषित किया था।
विज्ञापन