फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   gang rape,crime,woman,rewari,police

हरियाणा कल्याण बोर्ड कार्यालय में महिला से गैंग रेप

Wed, 25 Jan 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 25 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
gang rape,crime,woman,rewari,police
rape
हरियाणा कल्याण बोर्ड कार्यालय में लोन लेने गई महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। तीनों आरोपी हरियाणा कल्याण बोर्ड में कार्यरत हैं। महिला के अनुसार वह लोन लेने हरियाणा कल्याण बोर्ड के कार्यालय गई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जांचकर्ता महिला एएसआई प्रियंका ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भोतवास भोंदू निवासी रामकिशन, सोनीपत के गांव नांगल खुर्द निवासी भगवान सिंह और अधलाना निवासी जीवनराम हैं। महिला ने उक्त आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसने और उसकी बहन ने लोन लेने के लिए एक कल्याण निगम में फार्म भरा था। 21 जनवरी को उक्त आरोपियों ने फोन कर उसका लोन पास करने की जानकारी देकर उसे हरियाणा कल्याण बोर्ड कार्यालय बुला लिया। कार्यालय पहुंचने पर उसके साथ अंदर कमरे में दुष्कर्म किया गया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला के अनुसार हरियाणा कल्याण बोर्ड कार्यालय से निकलने के बाद उसने मामले की जानकारी थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed