{"_id":"57b7543d4f1c1b363c6eba78","slug":"former-counilor-rewari-extortion-crime-police-rascal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पार्षद के भाई से झोंटा ने मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व पार्षद के भाई से झोंटा ने मांगी रंगदारी
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
राजकोषीय देनदारियां वर्ष 2014-15 अंत में पिछले साल की अपेक्षा 13 प्रतिशत बढ़कर 38,192 करोड़ हो गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरोल पर आकर फरार हुआ गैंगस्टर राजकुमार उर्फ झोंटा के एक बार फिर से साथियों के साथ मिलकर शहर के एक पार्षद के घर में घुसकर 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही पीड़ित व्यक्ति लापता है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले झोटा ने एक अन्य पार्षद से भी पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
पूर्व पार्षद गोपाल कर्दम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अगस्त की शाम कुख्यात झोंटा, प्रदीप सोनी व उसके चार-पांच अन्य साथी उसके भाई चंदन के घर में घुस गए। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर चंदन से 2 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। उसके बाद अगले दिन 18 अगस्त को एक बार फिर मोबाइल पर धमकी दी गई, जिसके बाद से चंदन गायब है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर झोंटा व उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
पैरोल पर आने के बाद फरार हुआ झोंटा
बदमाश राजकुमार उर्फ झोंटा पर लूट, हत्या का प्रयास, फिरौती जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। काफी समय से वह नारनौल जेल में बंद था। जून माह में वह पैरोल पर 28 दिन के लिए जेल से बाहर आया था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा और शहर में वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। उसने एक माह पूर्व नई बस्ती में एक और पूर्व पार्षद के घर पहुंचकर रंगदारी मांगी थी और फायर भी किए थे।
विज्ञापन
------------
वर्जन-
झोंटा को पकड़ने के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। शातिर झोंटा पुलिस पुलिस को लगातार चकमा देने में लगा हुआ है। पुलिस जल्द ही झोटे का पकड़ लेेगी।
मोहम्मद जमाल, डीएसपी क्राइम