फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   fire, tow, victimes, arest, police

गोली चलाने वाले दो युवक गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
सिटी थाना क्षेत्र के गोल चक्कर के पास बीती 18 अक्तूबर को गोली चलाकर युवक की हत्या की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से देसी कट्टे और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं में अलग के मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीआईए एएसआई सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोलचक्कर के पास अजय नामक युवक की गोली मारकर हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी आस्था कुंज के पास खड़े हैं। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की तो आरोपी भागने लगे लेकिन कुछ दूरी पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान संघी का बास निवासी हिमांशु व ब्रिजेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

छेड़छाड़ की आशंका पर हुआ था झगड़ा
ज्ञात हो कि शहर के मोहल्ला गोलचक्कर निवासी युवक अजय मगंलवार सुबह 9 बजे अपनी बहन को आइटीआई जाने से रोक रहा था। दोनों बहन-भाई गली में ही उलझ रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दोनों आरोपी युवक वहां पर पहुंचे और उन्हेें लगा कि अजय लड़की को छेड़ रहा है। यहीं आरोपी युवकों की अजय से कहासुनी हो गई। अजय के परिजनों के आने के बाद सबने मिलकर आरोपियों को पीट दिया था। जिसके बाद रंजिश रखते हुए आरोपियों ने कुछ देर बाद घर पर गोली चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed