फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire in train, rewari,

पैसेंजर ट्रेन के डब्बे में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Fri, 25 Dec 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Fri, 25 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली से रेवाड़ी पहुंची पैसेंजर गाड़ी में बृहस्पतिवार को आग लग गई। मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाया गया। हालांकि इससे पहले ही रेलवे कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। आग सुबह सुबह 6.05 रेवाड़ी स्टेशन पहुंचने पर गाड़ी की टायलेट में लगी। गनीमत यह रही कि आग लगने के समय स्टेशन पर सभी सवारियां उतर चुकी थी, वर्ना आग की सूचना से भगदड़ तक मच सकती थी। आग लगने के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ी भी 1.05 की बजाय पौने घंटे देरी से चली। मामले की गंभीरता को देखते हुए आग लगने की जांच करने के लिए दोपहर के समय जयपुर से जांच टीम ने स्टेशन पहुंच अपनी जांच शुरू की।
विज्ञापन


हो सकता था बड़ा हादसा..........
दिल्ली से रेवाड़ी पहुुंचने वाली पैसेंजर गाड़ी सुबह 6.05 बजे रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। वहीं यही गाड़ी वापसी में 7.05 पर रेवाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना होती है। बृहस्पतिवार को सुबह जैसे ही उक्त गाड़ी सुबह 6.05 पर रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंची तो मात्र दस मिनट के अंदर एक डब्बे के अंदर से आग की लपटे निकलने लगी।
विज्ञापन


सुबह लगभग 6.15 के आसपास आग की सूचना मिली थी, लेकिन उस वक्त गाड़ी से सभी यात्री बाहर आ चुके थे। आग लगने के कारणों की जांच के लिए जयपुर से आई जांच टीम जांच में लगी हुई है। - सदानंद धूसिया, स्टेशन अधीक्षक, रेवाड़ी जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed