फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dhaba operators shot for not feeding food on credit in Rewari

Rewari: खाना उधार नहीं खिलाने पर ढाबा संचालकों को मारी गोली, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

Wed, 26 Oct 2022 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Oct 2022 09:59 PM IST
सार

घटना के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग हो गए। शोर सुनने के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dhaba operators shot for not feeding food on credit in Rewari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेवाड़ी के रोहड़ाई थाना क्षेत्र के रोहड़ाई मोड पर मंगलवार की रात को एक ढाबा संचालक द्वारा उधारी में खाना नहीं खिलाने से गुस्साए दो युवकों ने ढाबा संचालक व उसके साथी को गोली मार दी। दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के गांव रोहड़ाई निवासी सुनील व गांव कतोपुरी निवासी प्रवीण कुमार ने मिलकर रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर रोहड़ाई मोड़ के निकट ढाबा खोला हुआ है। मंगलवार की रात करीब 12 बजे ढाबा पर गांव नैनसुखपुरा निवासी रोहित उर्फ शूटर व गांव मोहद्दीपुर निवासी दीपक खाना खाने के लिए आए थे।
विज्ञापन


ढाबा पर पहुंचने के बाद दोनों ने खाना खाया, लेकिन खाना खाने के बाद दोनों ने पैसे देने से इनकार कर दिया और गांव रोहड़ाई के रहने वाले कुलदीप के खाते में लिखने के लिए कहा, लेकिन प्रवीण व सुनील ने इनकार कर दिया। विवाद के बाद दोनों युवक खाने के पैसे देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Rewari:  पैसों के लेनदेन के विवाद में हत्या, निजी कंपनी के पेंटर को चाकू से गोदकर मार डाला

कुछ देर बाद ही रोहित, दीपक व कुलदीप ढाबा पर पहुंचे और प्रवीण व सुनील पर गोली चला दी। गोली सुनील के पैर से आर-पार हो गई, जबकि प्रवीण के पैर में धंस गई। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस ढाबा पर पहुंची।


घायलों के परिजन ने दोनों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती घायल प्रवीण का ऑपरेशन कर डॉक्टर ने पैर से गोली निकाल दी है। रोहड़ाई थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

खाने के विवाद में दो लोगों को गोली मारकर घायल करने के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस व सीआईए की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहदीनपुर निवासी दीपक उर्फ शूटर व गांव रोहडाई निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। -हंसराज, डीएसपी हेडक्वॉटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed