{"_id":"63595e64fdfa6152b03abbdb","slug":"man-murdered-over-money-dispute-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: पैसों के लेनदेन के विवाद में हत्या, निजी कंपनी के पेंटर को चाकू से गोदकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: पैसों के लेनदेन के विवाद में हत्या, निजी कंपनी के पेंटर को चाकू से गोदकर मार डाला
Wed, 26 Oct 2022 09:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 26 Oct 2022 09:51 PM IST
सार
आरोपी युवक को फोन पर बुलाकर ले गए थे। हत्या के बाद शव झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं, इसमें से एक झोंटा गैंग से जुड़ा है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी शहर के टीपी स्कीम क्षेत्र में आपसी लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मंगलवार की रात को एक युवक चाकू से हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया। बुधवार सुबह शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मोहल्ला शुक्रपुरा निवासी 26 वर्षीय दीपेश उर्फ छोटू के रूप में की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इसमें से एक झोटा गैंग से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला शुक्रपुरा निवासी करीब 26 वर्षीय दीपेश उर्फ छोटू को उसके कुछ साथियों ने फोन कर बुलाया, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह उसका शव टीपी स्कीम मेें बीपीएम फ्लैट के पीछे झाड़ियों में मिला। शव मिलने से वहां हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि हत्या के बाद रात ढाई बजे उन्होंने स्कूटी पर शव रखकर सनसिटी में बने बीपीएल के फ्लैट के पीछे झाड़ियों में फेंक आए थे। मृतक की छाती, पैर और सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है।
विज्ञापन
साथ बैठकर चारों ने पी शराब
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों विशाल व भूपेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि भूपेंद्र काका ने नया गांव दौलतपुर में डेयरी की हुई है। मंगलवार की रात 8 बजे भूपेन्द्र अपने साथी विशाल उर्फ कालू के साथ टेंपो में गाय लेकर डेयरी पर गया था। कुछ देर बाद वहां शुक्रपुरा निवासी दीपेश उर्फ छोटू व संघी का बास निवासी विजय भी स्कूटी लेकर पहुंच गए। चारों ने साथ बैठकर डेयरी पर ही शराब पी और उसके बाद किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपियों ने दीपेश व विजय को बुरी तरह पीटा। इसमें दीपेश की मौत हो गई, जबकि विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। विजय को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
स्कूटी पर शव रखकर झाड़ियों में फेंका
हत्याकांड के बाद आरोपी भूपेन्द्र उर्फ काका व विशाल उर्फ कालू ने दीपेश के शव को ठिकाने पर लगाने और राज छिपाने की पूरी साजिश रची। आरोपियों ने स्कूटी पर दीपेश के शव को रखा और करीब 700 मीटर दूर सनसिटी के बीपीएल फ्लैट के पीछे झाड़ियों में ले जाकर फेंक दिया। विशाल वहां से घर आकर सो गया, जबकि भूपेन्द्र ने डेयरी पर पहुंचकर खून और कपड़ों को साफ किया। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि मामले में घायल विजय की क्या भूमिका थी।
एक सप्ताह पहले भी चाकू लेकर घर में घुस गए थे आरोपी
परिजनों के मुताबिक दीपेश उर्फ छोटू मंगलवार की रात घर में ही था। उसे फोन कर किसी शख्स ने बुलाया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह पता चला कि उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। मृतक की मां ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी आरोपी चाकू लेकर उसके घर में घुस गए थे। उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी थी।
यह भी पढ़ें : चरखी दादरी: ट्रॉले से टकराया कंटेनर, पेट में स्टेयरिंग लगने से चालक की मौत, NH 15-D पर हुआ हादसा
पैसों के लेनदेन से जुड़ा मामला
परिजनों के मुताबिक दीपेश ने किसी युवक से रुपये लिए थे। पैसे नहीं लौटने की वजह से उसे लगातार धमकियां दी जा रही थीं। उसके साथ पहले भी मारपीट की गई थी। परिजनों का आरोप है कि पहले चाकू लेकर घर में घुसने वाले लोगों ने ही उसकी हत्या की है। दीपेश के पिता की एक साल पहले मौत हो चुकी है।
मनोचिकित्सक बोले-समय पर युवाओं को मिले मोटिवेशन
युवाओं को समय पर मोटिवेशन नहीं मिल पा रहा है। जब कोई युवा अपराध की चपेट में आ जाता है तो समाज उन्हें हीनभावना से देखता है, जो गलत है। ऐसे युवकों को मोटिवेट करना चाहिए। ताकि वह गलत रास्ते से बाहर निकल सके। माता-पिता को बच्चों की हर गतिविधि पर भी नजर रखनी चाहिए। अगर कोई बच्चा गलत संगत में पड़ भी जाएगा तो उसे समझाना चाहिए। -डॉ. राजेश, मनोचिकित्सक
झोंटा गैंग से जुड़ा है विशाल : डीएसपी
मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों आपराधिक किस्म के हैं। विशाल उर्फ कालू झोंटा गैंग से जुड़ा हुआ है। उस पर कई मामले दर्ज हैं। हत्याकांड की वजह अभी सामने नहीं आई है। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। -हंसराज, डीएसपी हेडक्वॉटर