{"_id":"6ad0bb0737e14c59f1006a82","slug":"gsfdg-faridabad-news-c-24-1-pal1005-129187-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गैस बिल भरने के लिए लिंक खोलते ही खाते से निकले 3.87 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गैस बिल भरने के लिए लिंक खोलते ही खाते से निकले 3.87 लाख रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। धतीर गांव निवासी एक व्यक्ति को गैस का बिल भरने के लिए भेजा गया लिंक खोलना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने दो दिन में उसके एसबीआई खाते से 3 लाख 87 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी संदीप कुमार के अनुसार, धतीर गांव निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच अक्तूबर को शाम करीब 4:30 बजे उसके मोबाइल पर अडानी गैस के नाम से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बिल भरने के लिए एक लिंक भेजा। लिंक खोलते ही उसका मोबाइल हैक हो गया। उसने तुरंत एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया और फोन रीसेट कर दिया, लेकिन खाते का बैलेंस चेक करने पर ठगी का पता चला।
पीड़ित के अनुसार, पांच अक्तूबर को खाते से करीब 1.98 लाख रुपये और छह अक्तूबर को 1,88,900 रुपये निकाले गए। उसने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच पीएसआई विकास कर रहे हैं।