{"_id":"6ad0b397fab620e78e00f69a","slug":"pakistani-drone-dropped-heroin-bsf-seizes-1-kg-44-grams-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-105886-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पाकिस्तानी ड्रोन फेंक गया था हेरोइन, बीएसएफ ने पकड़ी 1 किलो 44 ग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पाकिस्तानी ड्रोन फेंक गया था हेरोइन, बीएसएफ ने पकड़ी 1 किलो 44 ग्राम
Thu, 15 Oct 2026 04:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 15 Oct 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ममदोट (फिरोजपुर)। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मब्बोके क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हेरोइन बरामद की है। यह खेप पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा फेंकी गई थी।
बीएसएफ की 155वीं बटालियन की बी कंपनी के कार्यवाहक कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर लक्खन सिंह बसवाल की टीम ने इसे बरामद किया। टीम ने गांव के खेत से सर्च ऑपरेशन के दौरान हेरोइन पकड़ी। रात के समय पाकिस्तानी ड्रोन सुरक्षा एजेंसियों के आधुनिक यंत्र में आ गया था। ड्रोन की लोकेशन भी पता चल गई थी। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने गांव मब्बोके के नजदीक खेतों में चेकिंग की। जांच के दौरान हेरोइन के दो पैकेट मिले। एक पैकेट में 523 ग्राम और दूसरे में 521 ग्राम हेरोइन थी। इस तरह कुल एक किलो 44 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। सीमा पर नशा तस्करी रोकने के लिए बीएसएफ लगातार निगरानी कर रही है।