{"_id":"643fc62ebc05ee8aec060bc5","slug":"cm-flying-team-did-surprise-inspection-of-tehsil-office-in-rewar-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: सीएम फ्लाइंग की टीम ने तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, 13 कर्मचारी मिले गैरहाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: सीएम फ्लाइंग की टीम ने तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, 13 कर्मचारी मिले गैरहाजिर
Wed, 19 Apr 2023 04:15 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 19 Apr 2023 04:15 PM IST
सार
रेवाड़ी में कई दिनों से तहसील कार्यालय में कर्मचारियों की गैरहाजिर होने की सूचना मिल रही थी। बुधवार की सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर निरीक्षक सुनील कुमार व उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार एंव बीडीपीओ अंकित चौहान बतौर ड्यूटी मैजिस्टेट नियुक्ति कर तहसील कार्यालय में पहुंच कर औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग की रेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार की सुबह तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई। इस दौरान 26 में से 13 कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार कई दिनों से तहसील कार्यालय में कर्मचारियों की गैरहाजिर होने की सूचना मिल रही थी। बुधवार की सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर निरीक्षक सुनील कुमार व उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार एंव बीडीपीओ अंकित चौहान बतौर ड्यूटी मैजिस्टेट नियुक्ति कर तहसील कार्यालय में पहुंच कर औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान टीम ने अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति चैक की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार भूप सिंह अपने कार्यालय में हाजिर मिले है। वहीं आफिस कानूनगो प्रवीण कुमार ने बताया कि तहसीलदार रेवाड़ी प्रदीप देशवाल के पास तहसील बावल का अतिरिक्त चार्ज है, जो तहसीलदार साहब आज बावल तहसील मे गये हुये है। इस बारे में उन्होंने एक लिखित रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। टीम को इसके अलावा कुल 26 अधिकारी व कर्मचारियों में से 13 कर्मचारी गैर हाजिर पाये गये, जिनकी सूचि बनाकर निदेशालय को भेज दी है।
विज्ञापन