{"_id":"586d40914f1c1ba37815a35c","slug":"bus-driver-rupee-rewari-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गुंडा टैक्स’ नहीं देने पर बस चालक को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'गुंडा टैक्स’ नहीं देने पर बस चालक को धुना
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
‘गुंडा टैक्स’ को लेकर बुधवार सुबह बावल चौक पर मैजिक चालकों ने एक निजी बस चालक के साथ न केवल मारपीट की तथा गाली गलौच करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख गुंडा टैक्स वसूलने वाले फरार हो गये। फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
निजी बस चालक गिरिराज ने बताया कि उसके पास सरकार द्वारा जारी किया गया बस का परमिट है। परमिट के आधार पर ही वह बावल रूट पर अपनी बस चलाता है, लेकिन बावल चौक पर कुछ असामाजिक तत्व बैठते हैं जो असलहे के बल पर जबरन वसूली करते हैं। सुबह भी उसकी बस के आगे और पीछे बावल चौक पर एक मैजिक लगा दी और सवारियों को जबरन बस से उतारकर मैजिक में बैठाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई की। कंट्रोल रूम में शिकायत करने पर पुलिस आती देख आरोपी मौके से फरार हो गए।